त्रि-दिवसीय प्रांतीय वार्षिक निरीक्षण का शुभारम्भ;शिक्षण और प्रबंधन का होगा सूक्ष्म मूल्यांकन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: राष्ट्रीय शैक्षिक गुणवत्ता मानकों को बनाये रखने की दिशा में प्रान्तीय योजनानुसार विद्या भारती विद्यालय पं0 दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज (यू.पी.बोर्ड) में त्रिदिवसीय प्रान्तीय वार्षिक निरीक्षण आज दिनांक 08 दिसम्बर 2025 से प्रारम्भ हुआ।निरीक्षण हेतु प्रान्त द्वारा निर्धारित दल जिसमें राजेन्द्र सिंह (प्रधानाचार्य, जय बजरंग इण्टरमीडिएट कालेज, रामनगर,अम्बेडकर नगर) व उनकी टीम ओम प्रकाश सिंह (अंग्रेजी प्रवक्ता),अशोक सिंह (गणित प्रवक्ता),सच्चिदानन्द त्रिपाठी जी (भौतिक विज्ञान प्रवक्ता),प्रभाकर मिश्र (कार्यालय प्रमुख) विद्यालय की सम्पूर्ण शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। निरीक्षण का शुभारम्भ आगन्तुक प्रधानाचार्य व उनकी टीम,विद्यालय के प्रबन्धक विमल अग्रवाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह जी ने वन्दना सभा में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।आये हुए अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कराया।प्रबन्धक  विमल अग्रवाल ने अतिथि महानुभावों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण तीन दिवसीय है जो 10 दिसम्बर तक चलेगा। इस निरीक्षण में विद्यालय के सभी महत्वपूर्ण विभागों (जैसे कक्षा का संचालन,अध्यापन की गुणवत्ता,पाठ्यक्रम की प्रगति और छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन,खेलकूद,रचनात्मक गतिविधियां,पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का उपलब्धता)का निरीक्षण होगा।कार्यालय में रिकार्ड कीपिंग एवं वित्तीय प्रबन्धन का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जायेगा।आगन्तुक प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्या भारती की योजनानुसार वर्ष में एक बार सुधार की दृष्टि से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाता है।उन्होंने भैया/बहनों को बताया कि वह भी पूर्व में इस विद्यालय के आचार्य रह चुके हैं और यहाँ आने पर उनकी पुनः स्मृतियां जीवंत हो उठीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *