अज्ञात कारणों से लगी आग तीन  बीघे का पुआल जलकर हुआ राख

रविवार को दोपहर बाद खजुरी कला गांव में हुआ हादसा, फायर कर्मियों ने बुझाई आग

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी कला गांव में रविवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब अज्ञात कारणों से पुआल के ढेर में आग लग गई। इस हादसे में तीन बीघे का पुआल जल कर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक खजुरी कला गांव के रहने वाले राम जी शुक्ल ने अपने तीन बीघे धान की मड़ाई शनिवार को ही करा ली थी। रविवार को उस पुआल की कुट्टी भी कटवाने के लिए मशीन बुलवाई थी। लेकिन मशीन न आ पाने के कारण कुट्टी नहीं कट पाई और अज्ञात कारणों से पुआल के ढेर में आग लग गई। जिससे तीन बीघे खेत का पुआल जल कर राख हो गया। हालांकि बताया जा रहा है कि बोरियों में भरकर मड़ाई की हुई धान भी पुआल के बगल में ही रखा था। लेकिन धान को लोगों ने बचा लिया। आग लगने की सूचना 112 डायल कर पुलिस एवं फायर कर्मियों को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस और फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पुआल की आग को बुझाया। जब तक आग बुझती तब तक पुआल का ढेर जलकर राख हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *