Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
स्वामी रुव चैतन्य सरस्वती, डा कृष्णा गुप्ता ने बच्चों को किया प्रेरित, एमपीवीएम में श्मिनी मार्वल्स इन मोशनश् थीम पर आधारित वार्षिक खेल दिवस संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर तेलियरगंज (एमपीवीएम) के विशाल प्रांगण में मिनी मार्वल्स इन मोशन की जीवंत थीम के तहत वार्षिक खेल दिवस आज मनाया गया। यह कार्यक्रम एथलेटिक्स प्रतिभा, रचनात्मक ड्रिल और छात्रों की अदम्य भावना का शानदार प्रदर्शन था। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । मुख्य अतिथि स्वामी रुव चैतन्य सरस्वती अध्यक्ष, सुबोधानंद फाउंडेशन, ऋषिकेश) और हाईकोट के न्यायाधीश तरुण सक्सेना थे। इस अवसर पर विद्यालय की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, डायरेक्टर रेखा वैद्य और यशोवर्धन, गंगा गुरुकुलम की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव, पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह और पतंजलि नर्सरी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस विभा श्रीवास्तव उपस्थित थी जिनका भव्य स्वागत श्गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने मुख्य अतिथि,सभी सदस्यों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने विद्यालय के ध्वजारोहण के बाद खेल महोत्सव के उद् घोषणा के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने मशाल हाथ में लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। परिसर नन्हे मुन्ने बच्चों के अतिशय उत्साह एवं किलकारियों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में स्कूल परिवार की सक्रिय भागीदारी भी देखी गई, जिसमें माता-पिता और पूर्व छात्रों के लिए रोमांचक दौड़ आयोजित की गई, जिसने स्कूल और अभिभावकों के बीच बंधन को मजबूत किया। विभिन्न दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्राइमरी इंचार्ज बैशाखी घोष के धन्यवाद ज्ञापन, अनुशासित क्लोजिंग मार्च पास्ट और राष्ट्रगान के साथ हुआ ।