Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल (जेटी) में वार्षिकोत्सव विरासत का आयोजन आज भव्यता के साथ हुआ। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के पूजन के बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, योग, मार्शल आर्ट जैसी प्रतियोगिताओं में कौशल दिखाया। नाटक अशोक का शस्त्रत्याग ने भारत के गौरवशाली इतिहास को मंच पर जीवंत किया। टैगोर सदन ने नृत्यनाटिका युगांतर के माध्यम से युग परिवर्तन की झांकी प्रस्तुत की। सुभाष सदन ने मराठा योद्धाओं की वीरता को आंखों पर पट्टी बांधकर प्रस्तुत किया, बंकिम सदन ने त्योहारों की छटा बिखेरी। विवेकानन्द सदन ने समुद्र मंथन की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया। छात्र दिव्यांश मिश्रा ने गोल्डेन जुबिली की स्वर्णिम विरासत को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। 2024-25 में कक्षा 10 व कक्षा 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। डा. अमिताभ बासु ने 12 वीं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छात्रा प्रिंसी यादव, कक्षा 10 में सर्वश्रेष्ठ स्थान के लिए ज्योति सिंह को सती बासु स्मृति पुरस्कार दिया। प्राची मिश्रा, जाह्नवी चैरसिया के साथ पूर्व शिक्षिका स्वप्ना मुखर्जी ने गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुराग तिवारी एवं उज्ज्वल सिंह को सम्मानित, रसायन शास्त्र में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भार्गवी चैरसिया सम्मानित हुई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के अध्यक्ष राकेश पांडेय, प्रदीप मुखर्जी, डा. असीम मुखर्जी, डा. प्रोबाल नियोगी, मनोज बनर्जी, संजीव चंदा, शंकर चटर्जी, प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगो ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।