शिक्षकों के लिए डायट बांसी में गणित प्रदर्शनी संपन्न, अनुपम और दीपक ने बाजी मारी

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिले के शिक्षकों की गणितीय प्रतिभा और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बांसी में जनपद स्तरीय गणित प्रदर्शनी आयोजित की गई। यह आयोजन उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ। नोडल प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का मुख्य लक्ष्य गणित विषय के प्रति शिक्षकों द्वारा छात्रों में रुचि उत्पन्न करने के तरीकों को खोजना और उनकी गणितीय प्रतिभा को निखारना था। प्रदर्शनी के बाद परिणाम घोषित किए गए। उच्च प्राथमिक स्तर पर कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय टड़वल घाट, बांसी की शिक्षिका अनुपम भारद्वाज को प्रथम स्थान मिला। द्वितीय स्थान कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलउख की रीता कुमारी ने और तृतीय स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुपौली के भविष्य चन्द्र शर्मा ने प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर जनता विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज उदयराजगंज के सहायक अध्यापक दीपक गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दुर्गा जी चौधरी पाटेश्वरी प्रसाद इण्टर कॉलेज पटनी जंगल के अरूण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
इस दौरान प्रवक्ता अनिल कुमार बिन्द, धर्मेन्द्र कुमार, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार यादव, मोहम्मद यूनुस, फुरकान अहमद, मंजुला यादव, श्रवण कुमार, डॉ. प्रतिभा सिंह, बद्रीनाथ त्रिपाठी, और हुमाना के सदस्य सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं विवेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *