चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने किया गौशाला का निरीक्षण, सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के वार्ड नं0-02 अटल नगर में स्थित गौशाला का निरीक्षण सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने किया। उन्होंने गौशाला में गोवंश को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रवि अग्रवाल ने चारे, पानी, ठंड से बचाव (त्रिपाल, अलाव) और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही पशुओं की स्वास्थ्य जांच भी करवाई। इस दौरान पशु चिकित्सक की टीम ने गौवंशों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। ठंड के मौसम को देखते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि ने त्रिपाल और अलाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि गोवंश को पर्याप्त गर्माहट मिल सके। उन्होंने गौशाला में चारा, पानी, भूसा और दलिया की उपलब्धता की भी जांच की। इसके अतिरिक्त, रवि अग्रवाल ने गौशाला में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया, जिनमें गौशाला को ईंट, सीमेंट एवं टीन शेड से बनवाना, गोठान का विस्तार करना और फेंसिंग (बाड़ लगाना) शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को जलभराव जैसी समस्याओं को दूर करने और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बेसहारा गोवंश को सुरक्षित और बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से डबल स्टोरी शेड बनाने या गोठान विस्तार जैसी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों को पशुओं की देखभाल पर निरंतर ध्यान देने और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *