Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने अपने जौनपुर प्रवास के दौरान खानपुर ग्राम में आयोजित बिजली बिल राहत योजना शिविर का विस्तृत निरीक्षण किया। मंत्री ने शिविर में पंजीकरण प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और लाभार्थियों को दी जा रही जानकारी का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर उपभोक्ता को योजना की सही जानकारी और सुविधा सहज रूप से मिले।
80 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, योजना को लेकर दिखा उत्साह शिविर में कुल 80 विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। कई उपभोक्ता लंबे समय से बकाया बिल के तनाव में थे, लेकिन योजना की सकारात्मक जानकारी ने उनमें राहत और विश्वास पैदा किया। ग्रामीणों ने इसे सरकार की ओर से ऐतिहासिक सहायता बताया, जिससे उनके आर्थिक बोझ में काफी कमी आएगी। 31 मार्च के बाद भुगतान करने वाले भी अब होंगे लाभार्थी निरीक्षण के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि 31 मार्च के बाद भुगतान करने वाले उपभोक्ता भी अब योजना का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी पात्र उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए। मंत्री ने साफ कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र उपभोक्ता लाभ से वंचित न रहे। 31 दिसंबर तक पंजीकरण पर मिलेगी 25ः तक की विशेष छूट ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीणों से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली का बकाया है, वे अवश्य पंजीकरण कर लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 31 दिसंबर तक पंजीकरण करने वालों को 25ः तक की विशेष छूट दी जाएगी। इसके बाद यह छूट कम कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए ऐतिहासिक राहत है। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी, विद्युत उपभोक्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।