विद्युत (संशोधन) विधेयक-2025 का किसान नेताओं ने किया विरोध

BHADOHI NEWS: अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जिला संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्युत (संशोधन) विधेयक-2025 को रद्द करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा।
इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव पाल ने कहा कि विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि यह विधेयक आम जनता को लाभ नहीं देगा,श बल्कि बिजली महंगी कर देगा। जिससे कई घरों में अंधेरा छा जाएगा। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा। श्री पाल ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने, रबी की सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने और पुराने तारों व खंभों को बदलने की भी मांग की। उन्होंने बिजली विभाग में संविदा कर्मियों को स्थायी करने और बीज विधेयक 2025 को रद्द करने पर जोर दिया। साथ ही खेती को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले न करने की अपील की। किसान नेताओं ने अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की। विरोध प्रदर्शन के अंत में उन्होंने विद्युत (संशोधन) विधेयक-2025 की प्रतियों को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला महासचिव रामजीत यादव, जगन्नाथ मौर्य, रामचंद्र पटेल, सुशील श्रीवास्तव, भुलाल पाल, बनारसी सोनकर, सालिक राम यादव, ज्ञानप्रकाश प्रजापति, केशव प्रसाद, श्रीराम बिंद, अमृतलाल यादव, सेवालाल, हृदय लाल यादव, ज्वाला प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, मिठालाल और सोहन सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *