Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BHADOHI NEWS: थाना क्षेत्र में सोमवार एक मेथिल एसिड से भरा टैंकर पलट गया। यह हादसा महाराजगंज बाजार के समीप एचपी पंप के सामने हुआ। जिसमें टैंकर का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर जा पलटा। इस घटना में बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं।
उन्नाव से केमिकल भरकर कोलकाता जा रहा यह टैंकर सुबह करीब 5 बजे उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन पर आकर पलट गया। ड्राइवर अविनाश यादव, निवासी पसरिया थाना बीघापुर, जनपद उन्नाव ने बताया कि आगे का टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। सूचना मिलते ही सीओ औराई चमन सिंह चावड़ा व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 112 नंबर और नेशनल हाईवे क्रेन की मदद से टैंकर को उठाया गया। केमिकल सड़क पर पानी की तरह फैल गया था। जिससे आग लगने का खतरा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फुल टैंक होने के कारण कुछ एसिड जमीन पर गिरा था। आग लगने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिसने सड़क पर फैले केमिकल को साफ कराया गया। हाइड्रा की मदद से टैंकर को हटाया गया और सुरक्षा कारणों से उसे एक सुनसान जगह पर खड़ा कराया गया है। ड्राइवर ने मालिक को भी सूचित कर दिया है।