Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
एसआईआर अभियान के तहत नाम जुड़वाने की अपील की
BHADOHI NEWS: सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद ने सोमवार को कोइलरा और चंद्रपुरा गांव में पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के के महत्व पर प्रकाश डाला और मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान सांसद ने बीएलओ व भाजपा के बीएलए से मिलकर एसआईआर अभियान की जानकारी ली। वही मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि गणना प्रपत्र को विधिवत भरें और सभी दस्तावेज निर्धारित तिथि तक समय पर जमा करें। उन्होंने आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को चुनाव सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। सांसद ने मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में मदद करने का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील बिंद, सांसद प्रतिनिधि संजय बिंद, शिवम तिवारी, ज्योति कुमारी, पवन पटेल, देवेश बरनवाल, जितेंद्र, सुरेंद्र, श्याम बहादुर व विश्वनाथ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।