किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

PRATAPGARH NEWS: थाना अंतू क्षेत्र अंतर्गत बझान गांव निवासी तमन्ना पुत्री हारून ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *