प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता रैली रवाना

FATEHPUR NEWS: मंगलवार को कृषि भवन परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह ने मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों तक फसल बीमा योजना की जानकारी पहुंचाना और उन्हें योजना का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम में जिला सलाहकार के. एस. गंगवार, फसल बीमा कंपनी के जिला कोऑर्डिनेटर सोमनाथ चटर्जी एवं राहुल शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसलों के नुकसान पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है और हर किसान को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए। इस अवसर पर कृषि भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और रैली के माध्यम से गांव-गांव किसानों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *