बुदवन इंटर कॉलेज में ट्रैफिक पाठशाला आयोजित, 1200 छात्रों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
FATEHPUR NEWS: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा अभियान के तहत मंगलवार को बुदवन इंटर कॉलेज में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक और स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह एवं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया। वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस जागरूकता कार्यक्रम में मेंटेनेंस मैनेजर अविनाश द्विवेदी और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अतुल यादव की ओर से समन्वय किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल नीरज कुमार की मौजूदगी में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा पुरस्कार विजेता एवं वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने बच्चों को रोड सेफ्टी से संबंधित नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बढ़ते सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण ट्रैफिक नियमों की अनदेखी बताते हुए बच्चों को सुरक्षित रहने के उपाय विस्तृत रूप से समझाए। उन्होंने कहा कि जब बच्चे ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और अपने माता–पिता को भी जागरूक करेंगे तो सड़क हादसों में कमी आएगी। आज की सीख आने वाले वर्षों में सुरक्षित ड्राइविंग संस्कृति को मजबूत करेगी। कार्यक्रम में लगभग 1200 छात्रों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेकर नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक विकास मिश्र, अखिलेश कुमार, प्रभाकर सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं महेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *