अधिशासी अभियंता के रवैये से नाराज सिंचाई विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

FATEHPUR NEWS: मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट जनपद शाखा फतेहपुर के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड फतेहपुर के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में एकत्र होकर अधिशासी अभियंता के मनमाने और कथित हठधर्मी रवैये को लेकर विरोध जताया। धरने में कर्मचारियों की शत-प्रतिशत सहभागिता देखने को मिली। आक्रोश बढ़ता देख अधिशासी अभियंता अपने कक्ष से बाहर आए और कर्मचारियों से वार्ता की। बातचीत के दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार वर्मा एवं नीलम कुमार सरोज ने की। प्रमुख रूप से उपस्थित कर्मचारियों में रवि प्रकाश साहू, रामकिशोर यादव, विनय कुमार त्रिपाठी, विमल कुमार, संगीता देवी, सुधा पाण्डेय, अन्जू मिश्रा, ज्ञान सिंह, मुकेश कुमार, सीमित वर्मा एवं अमित द्विवेदी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अजेन्द कुमार अग्रहरि द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *