Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही है। जिसके क्रम में कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग के परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा को लेकर बच्चों व शिक्षकों में काफी उत्साह है। हालांकि प्राथमिक कक्षाओं की पहले दिन मौखिक परीक्षाएं और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में लिखित परीक्षाओं का आयोजन होना है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय साहू ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए विद्यालय स्तर सभी तैयारियां पूर्ण है। बच्चों को इसके लिए समय सारिणी लिखा दी गई है और परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध करा दी गई। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को भी जानकारी दे दी गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा को लेकर बच्चे बहुत ही उत्साहित है। परीक्षा में आने वाले सभी विषयों का अभ्यास शिक्षकों के द्वारा लगातार कराया गया है। वर्तमान में चल रही एस आई आर का काम स्कूल से बी एल ओ के रूप में कार्य रहे शिक्षकों का काम पूर्ण हो गया है। कुछ मतदाताओं की मैपिंग का कार्य अवशेष है जिसे परीक्षा के बाद सकुशल पूर्ण करा लिया जाएगा।