शौच के गईं किशोरी लापता, युवक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी शौच के लिए घर के बाहर गई थी , किशोरी की मां ने देखा कि उसकी बेटी गायब है तो खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका, किशोरी के पिता ने चरवा के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि छः दिसंबर की शाम सात बजे के करीब उसकी 17 वर्षीय पुत्री शौच के लिए निकली थी जिसके बाद वापस घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू कर दिया । लेकिन किशोरी का कही सुराग नहीं लगा । पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस न चरवा थाना के चपहुआ निवासी सारिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *