बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र की बघेलापुर गांव की एक महिला बाइक सवार की टक्कर से तीन दिन पहले घायल हो गई थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई , मृतका के पति की शिकायत पर बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव निवासी मुस्तकीम अहमद पुत्र स्व मुकीम उद्दीन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी सबनम बानो छः दिसंबर की शाम मूरतगंज से अपने घर लौट रही थी , रास्ते में इक्का अड्डा के पास सर्विस रोड पर तेज रफ्तार एक बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया , हादसे में शबनम बानो गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसकी इलाज के दौरान प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई , पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *