Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KUSHINAGAR NEWS: नगर पालिका अंतर्गत कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज मल्लूडीह के प्रांगण में उपजिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह बघेल की उपस्थिति में एसआईआर को लेकर बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठक हुई। मौके पर 14 सौ लोगों की मतदाता सूची ना मिलने की समस्या का समाधान एसडीएम श्री बघेल ने किया। शुक्रवार को हुई बैठक में मतदाता फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को सामाजिक कार्यकर्ता आशिक अली ने प्रमुखता से उपजिलाधिकारी के समक्ष रखा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्री बघेल ने बारीकी से सभी समस्याओं के समाधान का आसान जरिया बताया और अधिक से अधिक फॉर्म भरने/भरवाने की अपील की। बताते चले की एसआईआर फॉर्म भरने में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2003 में मल्लूडीह में तीन भाग था 178, 179 और 180 लेकिन जब तहसील द्वारा 2003 का जो तीनों भाग इस बार बीएलओ को उपलब्ध कराया गया तो उसमें 178 और 179 एक ही लिस्ट है।भाग संख्या 178 में जिसमें लगभग 14 सौ से अधिक लोग उस समय मतदाता हैं। उनका भाग संख्या 178 नहीं मिल रहा है और ना ही ऑनलाइन शो कर रहा है जिसके कारण स्थानीय वार्ड वासियों को जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 2003 के बाद से जिन बहन बेटियों की शादी अन्यत्र हुई है उन लोगों को भी 2003 का लिस्ट नहीं मिलने के कारण मतदाता सूची से नाम कटने का भय सता रहा है। इसी प्रकार कई समस्याओं को एसडीएम के सामने बीएलए द्वारा रखा गया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, पूर्व सभासद प्रतिनिधि अमेरिकन खरवार, भाजपा नेता नंदू वर्मा, सर्वेश गुप्ता, हरि नेता, विनोद गुप्ता, ध्रुव नारायण कुशवाहा दीनानाथ पासवान, बीएलओ चंद्रप्रभा कुशवाहा मेनका गोंड़, रंजू चौबे, प्रमोद कुशवाहा, लेखपाल अशोक कनौजिया आदि उपस्थित रहे।