खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

आधा दर्जन बिधालयो को जाना हकीकत
KUSHINAGAR NEWS: खंड शिक्षा अधिकारी हाटा अखिलेश कुमार सिंह मंगलवार को  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता एवं अन्य अभिलेखो व बच्चों के मिड डे मिल संबंधित जानकारी देखी। जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बीआरसी परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचे और बच्चों के कापी जांच किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हाथ ही साथ आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का हाल-चाल एवं निपुण लक्ष्य को पूरा करने के मकसद से निरीक्षण किया और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंच जहां गरीब असहाय बच्चों का हाल-चाल जानकार वहां के अभिलेख आवास भोजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को शिक्षण कार्य के साथ साथ अच्छी संस्कार देने की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *