गन्ने की अधिक उपज लेने के किसान प्रजातियो की जानकारी अवश्य रखे – एस पी सिंह ढाढ़ा

चीनी मिल ने 28 नवम्बर तक भुगतान किया-  आर के गुप्ता
KUSHINAGAR NEWS: अवध सुगर मिल ढाढा – परिक्षेत्र में शरद कालीन गन्ना बुवाई का संचालित बढाने तथा चीनी मिल द्वारा गन्ना विकास के लिए संचालित योजनाओ की जानकारी देने के लिए अधिशाषी अघ्यक्ष आरके गुप्ता के मार्ग दर्शन में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सकरौली डुमरी एखलास में शरद कालीन गन्ना गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एस पी सिंह ने बताया कि गन्ने की औसत उपज बढाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान गन्ने की उन्नत प्रजातियों व समय से वुवाई का है। गन्ने की अधिक उपज देने वाली प्रमुख प्रजातियाॅ को 0118, को0 लख0 14201, को0शा0 13235 व जलभराव वाले खेतो मे को0पी0 9301 की वुवाई भुमि व बीज गन्ना उपचार करके ट्रेन्च विधि से वुबाई करें। अनुरोध किया किसान के खेत पर जाकर को0शा0 13235 प्रजाति को देखा। अधिशाषी अध्यक्ष आर.के. गुप्ता के अनुसार 28 नवम्बर तक कुल 10202 कृषकों का भुगतान उनकेे बैंक खातों में भेज दिया गया है। समय से गन्ना मूल्य भुगतान करना गेट क्षेत्र में गन्ना क्षेत्रफल बढाना हमारी पहली प्राथमिकता है। गन्ना प्रशिक्षण संस्थान पिपराईच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक गन्ना विशेषज्ञ श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बीज गन्ना का दो आंख की गेड़़ी काटें, उसको हेक्जास्टाप से उपचारित करें, भुमि उपचार के लिए 5 किग्रा ट्राईकोडर्मा को 50 कि0ग्रा0 गोबर की सड़ी खाद में मिलाकर पांच दिन छाया में नमी वनाकर रखे एवं अंतिम जुताई के समय प्रयोग करें। कृषकों को सहफसली खेती के सम्बंध में विस्तार से वताया गया। संचालन करते हुए गन्ना प्रबंधक संजय सिंह ने वताया कि इस गांव में 40 एकड गन्ने की वुबाई हो गयी है। किसान वृजनारायन का गन्ना को.शा.13235 को देखा गया  प्रमुख किसान गन्ना पर्यवेक्षक शिवसागर सिंह ने मिल की योजना के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रदीप मल्ल, अम्बिका प्रकाश चन्द, रामआश्रय निषाद आदि कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *