Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
आईजीआरएस सेल के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, पुलिस लाइन में बड़े खाने का आयोजन
SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर पुलिस लाइन, में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद सहारनपुर द्वारा उत्तर प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System) निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर आईजीआरएस सेल में कार्यरत सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट, ईमानदार एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनपद सहारनपुर का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है और यह टीम वर्क, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। सम्मान समारोह के पश्चात सभी आईजीआरएस सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ “बड़े खाने” का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया।