सहारनपुर पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउण्ड में ऑपरेशन सवेरा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

सहारनपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 04 माह में लगभग 325 अपराधी जेल भेजे गए करीब 25 करोड़ रुपये की ड्रग सामग्री नष्ट किया गया
SAHARANPUR NEWS: पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा-2.0” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अन्य पुलिस अधिकारीगण के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा ऑपरेशन सवेरा–2.0 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही से अवगत कराना रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत पिछले 04 महीनों में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक एवं सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक करीब 325 नशा तस्करों एवं अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद कर लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग सामग्री को विधिवत रूप से नष्ट किया गया है, जिससे नशा तस्करों की कमर तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है। इसके अतिरिक्त नशा तस्करी में संलिप्त 03 अभियुक्तों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस (PIT NDPS) की कार्यवाही भी की गई है, जो कि एक बड़ी और प्रभावी कानूनी कार्रवाई मानी जा रही है। इतना ही नहीं, नशा तस्करों से जुड़े संगठित अपराधों पर भी कठोर प्रहार करते हुए गैंगस्टर एक्ट एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है, ताकि अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। अब अपराध के साथ जागरूकता पर भी फोकस — ऑपरेशन सवेरा–2.0 शुरू- नशा मुक्त समाज की दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए अब “ऑपरेशन सवेरा–2.0” की शुरुआत कर दी गई है। इस नए चरण में न केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, बल्कि आमजन, युवाओं, छात्रों एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि समाज को नशे से मुक्त किया जा सके और युवा पीढ़ी को इस कुरीति से बचाया जा सके।*
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हें नशा तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
नशा मुक्त सहारनपुर – सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ जनपद पुलिस आगे भी पूरी सख्ती के साथ अभियान जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *