ऑपरेशन कनविक्शन के तहत हत्या के प्रयास में दो अभियुक्तगण को 8 वर्ष सश्रम कारावास एवं 50,000 रू० अर्थदण्ड लगाया

AURAIYA NEWS: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के दृष्टिगत औरैया पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में दिनांक 09.12.2025 को  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ADJ तृतीय कोर्ट जनपद औरैया द्वारा हत्या का प्रयास के अभियोग में 02 अभियुक्तगण को दण्डित किया गया है-  मु0अ0सं0 722/2014 धारा 307 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद औरैया से संबन्धित 02 अभियुक्तगण को दण्डित किया गया । अभियुक्तगण- प्रखर पुत्र उमाकान्त मिश्रा नि0 रूहाई थाना कोत0 औरैया जनपद औरैया, दिनेश चन्द्र गौतम पुत्र स्व0 मधुसुदन गौतम नि0 विधि चन्द कल्वा, कोत0 औरैया जनपद औरैया को 08-08 वर्ष सश्रम कारावास व 50,000-50,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *