ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल ध्वस्त,  यातायात हुआ प्रभावित

वाहनों की कतार, पुलिस व विद्युत विभाग में मची खलबली
AURAIYA NEWS: जनपद के नगर पंचायत अटसू के मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने सोमवार दोपहर एक तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विद्युत पोल जमीन से टूटकर ट्रक पर गिर पड़ा, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। अचानक लगे जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही अजीतमल कोतवाली प्रभारी ललतेश त्रिपाठी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँचे और यातायात को सुचारु कराने के लिए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालना शुरू किया। उधर, विद्युत विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त पोल को हटाने और तारों को सुरक्षित करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया।विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पोल के पूरी तरह हटाए जाने और लाइन सुधारने में कुछ समय लग सकता है, इसलिए आस- पास के क्षेत्रों में अस्थायी विद्युत बाधा भी उत्पन्न होने की संभावना है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही, वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। विभागीय कर्मियों की लगातार कोशिशों के बाद सड़क से पोल हटाने का कार्य तेज गति से जारी किया, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *