इकदिल थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

ETAWA NEWS: मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आज थाना इकदिल पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं साइबर जागरूकता के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने नई आपराधिक संहिता BNS, BNSS, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों तथा आत्मरक्षा संबंधी जानकारी देकर उन्हें सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इनका उपयोग कर वे अपने जीवन को अधिक सुरक्षित और सशक्त बना सकती हैं। बालिकाओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने तथा सीखी हुई जानकारी परिजनों व साथियों तक पहुंचाने की भी अपील की गई। टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को यह संदेश दिया कि—
“स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है।”
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
पुलिस आपातकालीन सेवा : 112
स्वास्थ्य सेवा/एंबुलेंस : 102, 108
वीमेन पावर लाइन : 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
वीमेन हेल्पलाइन : 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076
साइबर अपराध हेल्पलाइन : 1930
LPG गैस रिसाव हेल्पलाइन : 1906
उपभोक्ता अधिकार : 1915
महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएँ
विधवा पेंशन योजना
वृद्धावस्था पेंशन योजना
सुकन्या समृद्धि योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
नशा मुक्ति भारत अभियान
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)
आयुष्मान भारत / PMJAY स्वास्थ्य बीमा योजना
सलाह एवं अपील
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने और परिवार के जीवन को बेहतर बनाएं। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी परिवार और मित्रों के साथ साझा करें। छात्र-छात्राएं पढ़ाई को प्राथमिकता दें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें और जागरूकता फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *