Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जनपद की तीनों विधानसभा में 99.62% कार्य पूरा, जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
JALAUN NEWS: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रागाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अभियान की आज तक की प्रगति की समीक्षा करना और शेष कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभा माधौगढ़, कालपी और उरई में विशेष प्रागाढ़ पुनरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक 99.74 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने इसे प्रशासनिक टीम और फील्ड स्तर के अधिकारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया तथा शेष कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सत्यापन और अपडेशन का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर ऐसे मतदाता हैं जो अब तक मिल नहीं सके। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से ऐसे मतदाताओं तक पहुँचें, उनका फॉर्म भरवाएँ ताकि उनका नाम ड्राफ्ट सूची में सम्मिलित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान अपने अंतिम चरण में है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे नागरिकों में जागरूकता बढ़ाएँ और ज़रूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने में मतदाताओं की मदद करें, ताकि छूटे हुए नाम जुड़ सकें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, भारतीय जनता पार्टी से शांति माहेश्वरी, समाजवादी पार्टी से जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, बहुजन समाज पार्टी से भगवती शरण पांचाल, अपना दल एस से अनिल अटरिया, सीपीएम से विनोद कुमार सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।