Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JALAUN NEWS: कदौरा बेरी रोड पर मंगलवार को साइड में चल रही खुदाई ने पूरे यातायात व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। खुदाई के कारण मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा बाधित हो गया, जिससे वाहनों की लंबी–लंबी कतारें लग गईं। दोपहर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खुदाई स्थल के दोनों ओर ट्रैक्टर, चार पहिया, स्कूल वैन और दो पहिया वाहनों की लाइनें देखी गईं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को बीच सड़क ही गाड़ियों को खड़ा करना पड़ा, जिससे स्थिति में जल्द सुधार हुआ. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खुदाई कार्य पूरा कराने और वैकल्पिक मार्ग बनाकर सुचारू करने की मांग की है।