Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JALAUN NEWS: कुठौंद थाना क्षेत्र के सलेमपुर- कालपी के गेट के सामने पेट्रोल पंप के पास औरैया जालौन रोड स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार रेनॉल्ट ट्राइबर कार और एक बाइक की भीषण टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, ट्राइबर कार नम्बर (UP 79Y 0413) और बाइक नम्बर (UP 92AB 4991) दोनों औरैया की तरफ से आ रहे थे। सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास, तेज रफ्तार ट्राइबर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक कुठौंदअजय कुमार पाठक ने तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें औरैया के अस्पताल चिचौली के लिए रेफर कर दिया। घायलों की पहचान दिव्यांशु पुत्र पुष्पराज सिंह निवासी सिकन्ना तथा मनोज सिंह के रूप में हुई है।हालांकि मनोज सिंह के पिता का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।और फरार कार चालक की पुलिस के द्वारा तलाश जारी है।कार तथा वाइक दोनों वाहनों को घटना स्थल से थाना में लाकर पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिए हैं।