पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

JALAUN NEWS: कोंच कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज करने वाला मामला सामने आया है, यहां पति ने पहले तो पत्नी के साथ मारपीट की और जब पत्नी ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया, तो पुनः पत्नी से हाथ पैर जोड़कर पति ने केस वापस कर लिया और घर ले जाकर फिर से विवाहिता की पिटाई कर दी, आरोप है कि मुंबई काम के बहाने ले जाकर वहां महिला को दूसरे को बेचने की कोशिश भी की। फिलहाल पूरे मामले में पीड़िता ने मंगलवार सुबह 9,30 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है और कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासिनी महकबानो ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मेरी शादी 4 वर्ष पूर्व नगर के आराजीलाइन इलाके में हुई थी, लेकिन बीते एक वर्ष पूर्व मेरे पति ने मेरे साथ बुरी तरह मारपीट की थी, जिसके बाद मैं पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन मेरे पति ने बातों में उलझा कर हाथ पैर जोड़े और मुकदमे में समझौता कर लिया। इसके बाद मेरे पति ने दो महीने मुझे अपने साथ रखा और फिर मुंबई ले गए। जहां पर मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे दूसरे व्यक्ति को बेचने की कोशिश की गई। जिसको लेकर महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही की मांग की है। वही शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *