सोनिया गांधी का जन्मदिन ‘सेवा’ के रूप में मना कांग्रेसियों ने, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

सिद्धार्थनगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए किया सेवा कार्य
SIDHARTHNAGAR NEWS: कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपीए की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस जनों ने इसे ‘सेवा कार्य’ के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में भर्ती मरीजों के बीच जाकर फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता देवेन्द्र कुमार गुड्डू, डॉ0 प्रमोद कुमार, धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं रियाजउद्दीन राईनी ने श्रीमती सोनिया गांधी के जीवन को त्याग, समर्पण, संवेदना और सेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी ने हमेशा देश के कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया है। नेताओं ने आगे कहा कि आज उनके जन्मदिन पर कांग्रेस जनों ने यह संकल्प लिया है कि पार्टी जनता की सेवा, समाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखकर कार्य करती रहेगी। फल वितरण और सेवा कार्य के दौरान ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, शौकत अली, अकरम अली, दिवाकर त्रिपाठी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मरीजों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *