Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: शिक्षा के नए आयामों की ओर छात्रों को प्रेरित करने का प्रयास मंगलवार को तब और प्रभावी हो गया जब अभिराजी विहार इंटर कॉलेज, मांडा में शंभूनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज, झलवा (प्रयागराज) के प्रोफेसर आशुतोष पांडेय विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। विद्यालय का भ्रमण कर उन्होंने न केवल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण सलाह भी दी। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर पांडेय ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने सरल उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे ईंधन के बिना कोई भी आधुनिक वाहन गति नहीं पकड़ सकता, ठीक उसी तरह तकनीकी ज्ञान के बिना आधुनिक समाज में आगे बढ़ पाना कठिन है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वही छात्र आगे रहते हैं जो समय रहते तकनीकी दक्षता के साथ खुद को तैयार कर लेते हैं। प्रोफेसर पांडेय ने शंभूनाथ इंस्टीट्यूट द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे प्रमुख कोर्सोंकृबीटेक, एमटेक, डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा, एमबीए, बीसीए, जीएनएम, एएनएम, बीए-एलएलबी आदिकृकी जानकारी भी छात्रों को दी। उन्होंने कहा कि इन कोर्सों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिसमें प्रिया मौर्य, सुमित मौर्या, अंकिता मौर्य, आन्शी मौर्य, गीतांजलि मौर्य और आशीष कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और आगे भी इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यालय में आयोजित की जाती रहेंगी। मौके पर दीनानाथ कुशवाहा, मनोज कुमार कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।