Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन वृत्त पर विविध कार्यक्रमों में वक्ताओं ने डाला प्रकाश
PRAYAGRAJ NEWS: सामाजिक शुचिता, न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महान योगदान को स्मरण करते हुए मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ. अम्बेडकर फाउंडेशन, नई दिल्ली (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से लालगंज विकास खंड के तारापुर स्थित शंकर दीनदयाल बालिका इंटर कालेज में परिनिर्वाण दिवस का भव्य आयोजन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए पांडवकालीन विराटधाम के मुख्य पुजारी एवं प्रख्यात समाजसेवी विद्या शंकर पाठक ने कहा कि बाबा साहब ने छुआछूत, सामाजिक भेदभाव और दलितों की उपेक्षा के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते हुए सामाजिक सुधार की एक नई धारा प्रवाहित की। उन्होंने कहा कि जाति प्रथा और ऊंच-नीच के भेद को खत्म कर समानता आधारित समाज की स्थापना में डॉ. अम्बेडकर का योगदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक रामशंकर यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को जीवन का सर्वोच्च साधन बताया और कहाकृ“शिक्षा शेरनी का दूध है, जिसे जो पिएगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने छात्र-छात्राओं को अम्बेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।मुख्य वक्ता प्रो. एस. के. पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर जीतेन्द्र सिंह, अधिवक्ता आभा शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला एवं शिवराम भगत ने डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व, कृतित्व और संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को बाबा साहब के संघर्षों से सीख लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर एक दिन पूर्व आयोजित स्लोगन, चित्रकला, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड, मेमेंटो, पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार तथा वक्ताओं को अंगवस्त्रम एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया।विश्वकर्मा सांस्कृतिक दल ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। संस्था द्वारा सभी अतिथियों को जलपान एवं स्वल्पाहार भी कराया गया। समारोह का संचालन अध्यक्ष कुलभूषण शुक्ल ने किया तथा आभार ज्ञापन विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनम यादव ने किया।कार्यक्रम में लल्लन कुमार यादव, ऊषा शुक्ला, अंशिका वर्मा, पूजा यादव, सुशील गुप्ता, पारसनाथ, किरण शर्मा, पल्लवी यादव, उपासना शुक्ला, गोपाल पाठक, सुरेंद्र पटेल, बाबूलाल शुक्ल, रत्नेश श्रीवास्तव, सुनील पांडेय, परी वर्मा, इच्छा शर्मा, सुची सरोज, सुहानी एवं रीतेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।