जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह द्वारा सहसो ब्लॉक का गठन के पश्चात प्राधिकार पत्र वितरण

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जिला प्रयागराज की इकाई ब्लॉक सहसों का प्राधिकार पत्र वितरण समारोह बहुत ही भव्यता के साथ मनाया गया। जिसमें ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और मंडल के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जिला प्रयागराज की जिला अध्यक्षा अनुरागिनी सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन ,सरस्वती जी की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण बहुत ही भावपूर्ण रूप से विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा आशी यादव के द्वारा किया गया। एवं समाज को कटाक्ष करते हुए आशी यादव के द्वारा ही बहुत ही प्रेरक गीत गाया गया। तत्पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और शिखा पांडे जी को ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में चुना गया और रेखा मिश्रा जी का महामंत्री के पद पर चुनाव हुआ और तत्पश्चात समस्त कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।जिला अध्यक्ष द्वारा प्राधिकार पत्र का वितरण किया गया एवं सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही शानदार रहा और और इस दौरान ब्लॉक की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में  मंडल अध्यक्ष अपर्णा बाजपेई जिला अध्यक्ष अनुरागिनी सिंह एवं  जिला मंत्री रितु सिंह और नगर महामंत्री सरिता सिन्हा भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *