Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बीईओ मऊआइमा कार्यालय में आविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: खण्ड शिक्षा अधिकारी मऊआइमा कार्यालय में आविष्कार अभियान के तहत कक्षा 6 से 8 के बच्चों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, शिक्षकों , अभिभावकों को संबोधित करते हुए बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच एवं विज्ञान के प्रति रुचि लगाव विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होने कहा कि बच्चों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उन्हें उच्च मानसिक स्तर पर पहुंचाती है,जो एक सफल व्यक्ति के लिए हर कदम पर सहायक सिद्ध होती है। बीएसए अनिल कुमार ने सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय में उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें ताकि सभी बच्चों को निपुण बनाया जा सके। उन्होंने आगामी अर्धवार्षिक परीक्षा शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता में विकास खण्ड मऊआइमा के सभी 31 कम्पोजिट ध् उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के तीन – तीन बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में से सर्वोच्च अंको के आधार पर 10 सर्वश्रेष्ठ बच्चों का चयन किया गया । चयनित बच्चों को जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराया जाएगा। मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ 10 बच्चों के साथ- साथ प्रतिभागी सभी बच्चों को स्टेशनरी किट, विज्ञान की पुस्तक, विज्ञान प्रयोगात्मक सामग्री और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजेश पांडेय,प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज ने उपस्थित रहकर विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों का रोचक समाधान प्रस्तुत किया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। संयोजन विमलेश कुमार त्रिपाठी खण्ड शिक्षा अधिकारी मऊआइमा ने किया। कार्यक्रम में अकादमिक रिसोर्स पर्सन ज्ञानेंद्र सिंह, सुधा शुक्ला,रमेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, शिक्षक लाल बहादुर यादव,राजेश वर्मा सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।