Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: मंगलवार को कांग्रेस भवन पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संसदीय दल की चेयरपर्सन पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद के कांग्रेसियों ने बड़ी ही धूम धाम से अपनी नेता का जन्म दिन मनाया l केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया उनके दीर्घायु होने की कामना की तदोपरांत उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय राजनीति में त्याग आदर्श समावेशी गांधी वादी राजनीति की प्रणेता कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी आपने दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय होना सिर्फ जन्म से ही सिद्ध नहीं होता वो संस्कार और संस्कृति को अपनाने से भी संभव है आपकी परवरिश आपके संस्कार गरिमा और सम्मान आपके बच्चों में झलकते है l हम सभी कांग्रेस जनों को आप पर गर्व है ना कोई दिखावा न कोई बनावटी पर सादगी और संयम के साथ वक्त के थपेड़ों के बीच चट्टान सी अडिग रही l ये साहस और हिम्मत आपकी बनी रहे आप हम सभी कांग्रेस जनों का मार्गदर्शन इसी तरह करती रहे इसी कामना के साथ जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं l उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी l उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित मोहन चंद्र उप्रेती, कोमल सिंह, चंद्रप्रभा अवस्थी, इकबाल अहमद खान, नंदकिशोर, प्रेम वर्मा, लतीफ आजम, शक्ति सरन गौतम, राजेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहीम, रामपाल शाक्य, अब्दुल कयूम पंकज दीक्षित, हरगोविंद वर्मा, महबूब खान, आशीष कुमार सरोजनी अवस्थी, जमील, पुष्प कुमार आदि l