जनपद की सभी गौशालाओं/गौ आश्रय स्थल पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही है नजर

प्रत्येक गौशाला में गोवंश को ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त उपाय के साथ भूसा,पानी व सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
JHANSI NEWS: जनपद के मुख्य मार्गों सहित हाईवे पर गांवों के छुट्टा गोवंश अधिक संख्या में विचरण करने के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित होने तथा गोवंश के दुर्घटना में घायल होने के साथ-साथ आमजन के घायल होने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए बरुआसागर क्षेत्र में भूमि चिह्नित कर गोशाला निर्माण के दिए निर्देश, सभी छुट्टा गोवंश गो-आश्रय स्थल में संरक्षित कराया जाना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने विकास भवन स्थित एनआरएलएम सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक में दिये। उन्होने कहा कि गौवंशो के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है यह योजना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथामिकताओं में है। अतएव गौशालाओं में निर्धारित क्षमता के अनुसार गौवंश संरक्षण किये जायें, गौशालाओं में जो कमियां है उन्हें एक सप्ताह के अन्दर दूर कर उन्हें सही तरीके से संचालित कराया जाये और उनमें क्षमता के अनुसार गौवंश संरक्षित किये जायें। गौशालाओं की गहन निगरानी रखी जाये ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। मुख्य विकास जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की मासिक बैठक वित्तीय वर्ष अन्तर्गत डी0बी0टी0 के माध्यम से गौ-आश्रय स्थलों को किए भुगतान की समीक्षा करते हुए भुगतान में लापरवाही बरतने पर सचिव पोहरा,मड़ौरा और तिलैथा को शो-कोज़ नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे किसान जो हरा चारा उगाते हैं उनसे अनुबंध करते हुए सरकारी दर 02.50/03 रुपये प्रति किलो की दर से गोवंश के लिए हराचारा खरीद कर उपलब्ध करा सकते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने अस्थायी/स्थायी और वृहद गौशालाओं में लगे 272 सीसीटीवी कैमरे के सापेक्ष 132 कैमरे सक्रिय रहने पर नाराजगी व्यक्त की और दस दिन में सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए ताकि विकास भवन में स्थापित कमांड सेंटर के माध्यम से गोवंश की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने गौशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में चारों तरफ त्रिपाल लगाते हुए के गोवंश को ठंडी हवाओं से बचाने के उपाय करने के भी निर्देश दिए।सीडीओ ने कहा कि गौशालाओं का समय से निरीक्षण कर ईयर टैगिंग, हरे चारे की उपलब्धता निधार्रित रजिस्टर पर सूचनाओं की जानकारी लेना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में प्रत्येक गोवंश का विवरण दर्ज होना चाहिए कहीं किसी गौशाला में कोई कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी  जुनैद अहमद ने बरुआसागर क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की अधिक समस्या होने पर बीडीओ और अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बरुआ सागर को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करें ताकि गोशाला का निर्माण कराते हुए गोवंश को संरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  जी अक्षय दीपक, सीवीओ डॉ संजय कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए  राजेश कुमार, डीसीमनरेगा  शिखर श्रीवास्तव, सहित समस्त  खण्ड विकास अधिकारी, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *