मंडल स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

JHANSI NEWS: राजकीय इंटर कॉलेज झांसी के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर झांसी मंडल के 11 राजकीय आईटीआई के लगभग 100 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रदीप कुमार प्रथम, शुभम द्वितीय तथा स्वप्निल तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में ललितपुर की महक राजा प्रथम, माहेनाज़ (जालौन) द्वितीय तथा ललितपुर की अंशिका राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं। उक्त खेल कूद प्रतियोगिताओं  का समापन विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा निरंजन एमएलसी की उपस्थिति में संपन्न हुआ ,सभी विजेता प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झांसी मंडल के संयुक्त निदेशक  आशीष दुबे, नोडल प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य उल्दन  पी.के. मिश्रा, प्रधानाचार्य कोंच जालौन रमेश कुमार, प्रधानाचार्य महिला आईटीआई झाँसी  रमेश चन्द्र, प्रधानाचार्य कालपी श्रवण कुमार शुक्ला, पंकज तिवारी, अनिल कुमार शर्मा (प्रधान सहायक, राजकीय आईटीआई झाँसी) एवं  जयकुमार तिवारी का योगदान उल्लेखनीय रहा। सभी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने विजेता प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर स्किल्ड इंडिया सोसाइटी  नीरज सिंह ने खेलों का  संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *