Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सनातन एकता महासमिति ने की अनोखी पहल
JHANSI NEWS: सनातन एकता महासमिति के तत्वाधान में गौ सेवा व नदी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। महामंत्री विनोद अवस्थी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी एवं नगर धर्माचार्य आचार्य हरिओम पाठक ने पूजा कर सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया कि झांसी नगर में गौ सेवा वा नदी बचाओ अभियान के तहत कार्य किया जाएगा। मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता जी, विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय द्वारा पुरानी सनातन संस्कृति को फिर से समाज में लाने के लिए बैलगाड़ी के माध्यम से इलाइट चौराहे पर गौ सेवा का शुभारंभ किया गया। जिसमें झांसी जिले के समस्त जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी सभी नगर वासियों से निवेदन किया गया कि महासमिति झांसी नगर में गौ सेवा हेतु ई रिक्शा गाड़ियां चलाने जा रही है जो आपके दरवाजे और घर पर आएगी जिसमें दो रोटी अथवा आटा डालें। पका हुआ भोजन, सब्जी, चावल आदि ना डालें। यह सारी सामग्री गौशाला में गोवंशों को भोजन के रूप में पहुंचाई जाएगी। वहीं, मां पुष्पावती पहुज नदी जिसके संरक्षण के लिए महासमिति के समस्त पदाधिकारी संकल्पित है, हर महीने अनुसूया घाट पर आरती की जाएगी. इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयदीप खरे ,मुकेश अग्रवाल , गोकुल दुबे, रवीश त्रिपाठी,जीतू सोनी ,पवन गुप्ता ,अतुल मिश्रा, प्रभात शर्मा, महामंत्री विकास अवस्थी ,सत्येंद्र पुरी,अभिषेक साहू, संजीव तिवारी ,अखिलेश सेन,कंपू पहलवान शुभम भार्गव ,,रोहित भार्गव ,अंकित भार्गव, रवि यादव, डीके दुबे ,आनंद रवि हरिओम यादव, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे। पीयूष रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया ।