Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक संगठन मंत्री झांसी मंडल राजेश लिटौरिया ने मंडलायुक्त झांसी को ज्ञापन सौंप शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। हर महीने शिक्षक समाधान दिवस निर्धारित कराते हुए समस्या निदान करने के लिए कहा गया। इसमें खण्ड शिक्षाधिकारी और लेखाधिकारी के साथ मान्यता प्राप्त संगठन के प्रतिनिधि प्रतिभाग करें। लम्बित पड़े हुए चयन वेतनमान शीघ्र स्वीकृत करने, कार्यालय स्तर पर रिसीविंग देते समय पत्रांक संख्या और मोहर लगाकर हस्ताक्षित करने, मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन को ही संज्ञानित किए जाने की मांग की गई। शिक्षकों की ऑनलाइन सेवा पंजिका की प्रविष्टियां पूरी करने, विशेष परिस्थिति के अलावा ऑफलाइन के बजाय निरीक्षण को ऑनलाइन करने, बिना स्पष्टीकरण के कार्यवाही न करने की मांग भी गई। शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि निरीक्षण के समय कोई अनुपस्थित मिलता है अगर उसके पास आकस्मिक अवकाश शेष है तो आकस्मिक अवकाश से उस दिन के अनुपस्थित को घटा दिया जाय उसके वेतन रोकने की कार्यवाही न की जाए। इस अवसर पर संगठन के मांडलिक मंत्री/जिलाध्यक्ष ललितपुर राजेश लिटौरिया,जिलाध्यक्ष झांसी जितेंद्र दीक्षित,जिला मंत्री झांसी मृत्युंजय सिंह,जिला मंत्री ललितपुर अरुण गोस्वामी,ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा आलोक श्रीवास्तव , डॉ अनिरुद्ध रावत,ब्लॉक मंत्री महरौनी संजीव पटेरिया,उत्कृष्ट त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।