Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

इलाहाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी एवं न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे ‘बबुआ’ ने की तथा संचालन महासचिव अखिलेश शर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के.के. द्विवेदी, बार एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, न्यायपालिका की जिम्मेदारियों और अधिवक्ताओं की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अध्यक्ष राकेश पांडे ‘बबुआ’ का प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक संबोधन रहा, जिसमें उन्होंने संविधान के मूल्यों को जीवन और न्यायिक प्रक्रिया में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया।
संविधान दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।