Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
लखनऊ (पीएमए) सीजीएसटी ऑडिट आयुक्तालय, लखनऊ—जो सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, लखनऊ ज़ोन के क्षेत्रीय नियंत्रण में कार्यरत है—ने स्वच्छता कार्य योजना 2025-26 के अंतर्गत एक विशेष परियोजना का शुभारंभ किया। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन, जिसे वर्ष 2017 में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किया गया था, के महत्वपूर्ण घटक “खुले में शौच-मुक्त (ODF) कार्य को समर्थन/ODF गाँव को समर्थन” विषय पर आधारित है।
परियोजना के तहत संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र का संपूर्ण कायाकल्प आवश्यक माना गया। इसमें भवन की छत से होने वाले रिसाव की मरम्मत, दीवारों में सीपेज का उपचार, अंदर एवं बाहर नई प्लास्टरिंग, खिड़कियों पर जालियों की स्थापना, मुख्य बरामदे में ग्रिल/गेट लगाना, रंग-रोगन तथा फर्श पर टाइल बिछाने जैसे कार्य शामिल थे।
सीजीएसटी ऑडिट आयुक्तालय, लखनऊ ने इस परियोजना को स्वयं अपने संरक्षण में लेकर सभी निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए। नवीनीकरण पूर्ण होने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र को उपयोग हेतु बाल विकास विभाग को सौंप दिया गया।
नवीनीकरण के पश्चात आंगनवाड़ी केंद्र का औपचारिक उद्घाटन श्री पी. के. कटियार, मुख्य आयुक्त, सीजीएसटी लखनऊ ज़ोन द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री मुकेश कुमार पाल, आयुक्त, सीजीएसटी (ऑडिट) आयुक्तालय, लखनऊ; श्री हुसैन धर द्विवेदी, अपर आयुक्त; श्री पियूष कटियार, अपर आयुक्त; श्रीमती सुजाता यादव, संयुक्त आयुक्त तथा श्री गणेश रावत, अध्यक्ष, नगर पंचायत बक्शी-का-तालाब भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में सीजीएसटी विभाग एवं बाल विकास विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।