Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
एसपी दीपक भूकर द्वारा वैध मोबाइल फोन स्वामियों को सईं कॉम्प्लेक्स में सुपुर्द किया गया फोन
PRATAPGARH NEWS: जिले की पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में 90 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹13.50 लाख है। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में CEIR पोर्टल की तकनीकी सहायता से मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोनों को विधिक औपचारिकताओं का पालन करते हुए वैध स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया है। इस अवसर पर एसपी दीपक भूकर ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर IMEI विवरण अवश्य अपलोड करें, जिससे मिल सके मदद। मोबाइल फोन स्वामियों ने एसपी दीपक भूकर और उनकी पुलिस टीम को धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की। फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और मोबाइल फोन स्वामियों ने पुलिस की इस पहल को लेकर की प्रशंसा।