पंचायत सचिवों ने साइकिल मार्च कर जतायी नाराजगी

PRATAPGARH NEWS: शासन द्वारा उपेक्षा से नाराज ग्राम पंचायत सचिवों ने बुधवार को साइकिल मार्च किया। लालगंज विकासखण्ड मुख्यालय पर एकत्रित हुए ग्राम पंचायत सचिवों ने नाराजगी का प्रदर्शन करते हुए यहां से जनपद मुख्यालय के लिए सामूहिक रूप से साइकिल मार्च किया। ग्राम पंचायत सचिवों का कहना है कि शासन द्वारा इन्हें साइकिल भत्ता ही प्रदान किया जाता है। ऐसे में ग्राम पंचायत सचिवों ने बाइक से भ्रमण न कर साइकिल से सरकारी कामकाज निपटाने का निर्णय लिया है। सचिवो का कहना है कि मंहगाई के दौर में साइकिल भत्ता दिया जाना पूरी तरह अव्यवहारिक है। साइकिल मार्च में ग्राम पंचायत सचिव आलाराम मौर्य, शोभनाथ, प्रभात मिश्र, अक्षय प्रताप सिंह, विपिन सिंह, रेनू यादव, धर्मेन्द्र पटेल आदि शामिल दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *