Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर लीलापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के कटवढ़ निवासी ललित कुमार यादव पुत्र कलेश्वर ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पन्द्रह वर्षीया पुत्री को बीती आठ दिसंबर को दिन में एक बजे गांव के आशीष कुमार मिश्र पुत्र ओमप्रकाश द्वारा बहला फुसलाकर गायब कर दिया गया है। तहरीर के मुताबिक किशोरी को आरोपी द्वारा बाइक से जबरिया ले जाते समय गांव के फूलचन्द्र सरोज की पत्नी समेत कई लोगों ने देखा भी। तहरीर में यह भी कहा गया है कि उसकी पुत्री घटना के समय चिल्ला भी रही थी। पीड़ित ने आशीष के घर पता किया तो घरवालों ने बताया कि आशीष किशोरी को बाइक से लेकर थोड़ी देर पहले कहीं निकला है। पीड़ित ने अपनी पुत्री के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।