Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में बुधवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, चौराहों, विद्यालयों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान, सामूहिक विवाह योजना, महिला शक्ति केंद्र, उज्जवला योजना आदि के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सायबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी पम्पलेट वितरित कर दी गई। टीमों ने बालिकाओं को मोबाइल में पैनिक बटन और आपात कॉल सुविधा का डेमो भी दिया। अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति सतर्क होने का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाना और सामाजिक सहभागिता में उनकी भूमिका को मजबूत करना भी है।