Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पूर्व विधायक करन सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
FATEHPUR NEWS: ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर एवं राज ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा संचालित 15 दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आई.टी.आई रोड फतेहपुर में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्रबंधक संजीव पटेल एवं विशेष अतिथि प्रधानाचार्य सीमा बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि छात्र-छात्राओं की शारीरिक क्षमता को निखारने और उन्हें आत्मरक्षा के गुण सिखाने के उद्देश्य से यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सचिव राजकुमार ने कहा कि शिविर में सभी प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा के साथ गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी हुनरमंद बन सकें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, भारत वर्मा, शिव कुमार, रिया गौड़, मनीषा राजपूत, रिचा राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। परिसर में शिविर को लेकर उत्साह का माहौल दिखा।