Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ग्राम भदबा में चार लाख से अधिक राजस्व वसूला गया
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना 2025 के अंतर्गत मलवा 33/11 केवी उपकेंद्र क्षेत्राधिकार में ग्राम भदबा में समाधान कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप उपखंड अधिकारी तृतीय प्रवीण शाक्य के निर्देश पर आयोजित किया गया। कैंप में बिजली देयकों के समाधान एवं बकाया जमा कराने के लिए ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इस दौरान लगभग 60 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराया। कैंप में विभाग द्वारा लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई, जिससे बिजली विभाग को बड़ी राहत मिली। कैंप के दौरान मौके पर अवर अभियंता मनोज कुमार पटेल, टीजी-2 विवेक सागर, आदित्य कुमार सहित विभागीय कर्मचारियों में विपिन पटेल, नवल, उदय शंकर, ज्ञान, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। विदित हो कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज एवं अधिभार में राहत देते हुए बकाया जमा कराने की सुविधा दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता आसानी से अपने बिलों का निस्तारण करा सकें।