राम भक्तों का भव्य स्वागत, बांदा हनुमान मंदिर पदयात्रा में उत्साह

FATEHPUR NEWS: बांदा हनुमान मंदिर की ओर पैदल जा रहे राम भक्तों का बुधवार को वर्मा तिराहे स्थित साईं मंदिर परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में पहुंचे श्रद्धालुओं को माला-फूल पहनाकर सम्मानित किया गया। यात्रा में थकान मिटाने हेतु भक्तों के लिए चाय व नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई। पदयात्रियों ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम स्थल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी भक्तों के मंगलमय मार्ग एवं सफलता की कामना की। इस अवसर पर धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट, संजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, आशीष मिश्रा उर्फ बेलू, अभिलाष तिवारी, अरुणेश पांडे, राजकिशोर, दददू, रामू मिश्रा, अंतुल अवस्थी, आदित्य दुबे, किशन माली, राजू सैनी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, शिवम तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *