मृत बंदर का ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील के अटसरॉय गांव में हाईवे क्रास कर रहे एक बंदर की मौत हो गई , स्थानीय लोगो ने देखा तो बंदर की मौत चर्चा का विषय बन गई है, इस मौत ने इंसान और जानवरों के बीच अनकहे रिश्ते को भी बखूबी बयां किया है. समाजसेवी व वन्यजीव प्रेमियों ने एक अनोखी मिसाल दी है , गांव के लाला गद्दी , रोहित , अभिषेक पाल, सुरेन्द्र सहित मौजूद ग्रामीणों ने गड्ढा खोदकर मृत बंदर का अंतिम संस्कार कर दिया है । जानकारी के अनुसार अटसरॉय गांव स्थित नेशनल हाईवे क्रास करते साम्य एक बंदर की हादसे में मौत हो गई , इस दौरान उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो बंदर की मौत की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने गड्ढा खोदकर मृत बंदर का अंतिम संस्कार कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *