मां के साथ मारपीट के आरोप में बहू बेटे के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के मलाका गांव की एक महिला के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बहू बेटे के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । मंझनपुर कोतवाली के मलाका गांव की सीता देवी पत्नी अँधू ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की सुबह वह घर में बैठी थी इस दौरान उसका पुत्र व बहू गाली गलौज करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़िता की शिकायत पर पुत्र शिव कुमार व बहू आरती देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *